[6] [latestupdate] [slider-top-big] [latest]
You are here: Home / , , , , , , पहाड़ में अनियंत्रित कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी..2 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

पहाड़ में अनियंत्रित कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी..2 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

| No comment
SHARE

पहाड़ में अनियंत्रित कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी..2 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर



त्यूणी: उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच एक बार फिर से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। त्यूणी से विकासनगर की तरफ जा रही ऑल्टो कार एक गहरी खाई में समा गई। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक महिला की मौत देहरादून ले जाते वक्त हो गई। हादसे में दंपती और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये हादसा सोमवार सुबह पौने दस बजे के करीब हुआ। ऑल्टो कार त्यूणी से विकासनगर की ओर जा रही थी। चिल्हाड गांव के नजदीक पहुंचते ही कंडोला के पास कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में पलट गई। इसके बाद हड़कंप मच गया।


ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन व पुलिस-प्रशासन के साथ घायलों को गहरी खाई से निकाल कर 108 एम्बुलेंस के सहयोग से पीएससी तयूनी पहुंचाया। जहां सभी की पहचान की गयी। हादसे में श्याम लाल जोशी पुत्र भगत राम जोशी निवासी मुनधोल की मौके पर ही मौत हो गयी। कार सवार जितेन्द्र सेमवाल पुत्र मोहन लाल सेमवाल, सुजाता सेमवाल पत्नी जितेन्द्र सेमवाल, प्रियांशी पुत्री जितेन्द्र सेमवाल निवासी मेन्दरथ गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि इनमें से सुजाता सेमवाल की स्थिति नाज़ुक बनी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला सुजाता सेमवाल पत्नी जितेन्द्र सेमवाल की देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गयी है।